CG News : पाकिस्तान कनेक्शन वाला ड्रग्स नेटवर्क रायपुर में बेनकाब, IB और नारकोटिक्स की जांच तेज….

CG News : रायपुर | रायपुर में पकड़े गए पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क की जांच अब और तेज हो गई है। सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और नारकोटिक्स विभाग की टीमें गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ कर रही हैं। अदालत ने मुख्य आरोपी लवजीत सिंह, सुवित श्रीवास्तव और सैफ चीला की पुलिस रिमांड 11 अगस्त तक बढ़ा दी है।

CG News : यह मामला 4 अगस्त को सामने आया था, जब रायपुर पुलिस ने टिकरापारा इलाके के कमल विहार में छापेमारी कर 1 करोड़ रुपये मूल्य की 412 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस कार्रवाई में पंजाब के कुख्यात ड्रग सप्लायर लवजीत सिंह उर्फ बंटी सहित 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि हेरोइन पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते रायपुर लाई जा रही थी और हाईटेक इंटरनेट कॉलिंग, विदेशी नंबर, लोकेशन शेयरिंग और म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल कर सप्लाई की जा रही थी।

CG News :

पुलिस की छानबीन में अब तक 9 आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें नेटवर्क का मास्टरमाइंड लवजीत सिंह, स्थानीय सप्लाई हब संचालक सुवित श्रीवास्तव और कई अन्य सहयोगी शामिल हैं। आरोपियों से हेरोइन के साथ मोबाइल, कार, तौल मशीन और वित्तीय लेन-देन के अहम सबूत बरामद हुए हैं।

जांच एजेंसियों को शक है कि इस गिरोह के तार देश के अन्य राज्यों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस का दावा है कि आगे और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories