Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने पर की दोस्त की...

MP News : पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने पर की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
99

MP News :  कुशवाहा/टीकमगढ़ : टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रपुरा में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजूलाल उर्फ रज्जू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

Read More : MP News : शोषण, धमकी और बहिष्कार – अब डीआईजी से इंसाफ मांग रही महिला

घटना 5 अगस्त को उस समय सामने आई जब धूराम कुशवाहा नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भतीजा राजकुमार कुशवाहा अपने घर में मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान और खून बहने के साक्ष्य मिले।

पुलिस ने इस हत्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्या के शीघ्र खुलासे के लिए एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी राहुल कटरे के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया।

विशेष पुलिस टीमों ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिरों की मदद से अंततः 7 अगस्त को आरोपी राजूलाल उर्फ रज्जू कुशवाहा को खरगापुर स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि 4 अगस्त की शाम को वह और मृतक राजकुमार दोनों आंगन में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक ने राजूलाल की पत्नी पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी, जिससे वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पास ही रखा लकड़ी का डंडा उठाकर राजकुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Read More : Udaipur Files : कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा:

  • “टीकमगढ़ पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग है। समाज में भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में त्वरित गिरफ्तारी कर न्याय सुनिश्चित किया गया है।”
Share The News
Previous articleMP News : शोषण, धमकी और बहिष्कार – अब डीआईजी से इंसाफ मांग रही महिला
Next articleCG News : पाकिस्तान कनेक्शन वाला ड्रग्स नेटवर्क रायपुर में बेनकाब, IB और नारकोटिक्स की जांच तेज….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here