CG NEWS : रोशन सेन / माकड़ी। थाना माकड़ी पुलिस ने 23 सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) माकड़ी में साइबर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों, छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, नशामुक्ति और नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
CG NEWS : कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल ने किया। उन्होंने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। साथ ही महिला एवं बाल अपराध, ड्रग्स के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया।

CG NEWS : यह अभियान पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
CG NEWS : इस अवसर पर ग्राम माकड़ी की जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयम, सरपंच रुक्मणी पोयम, जिला पंचायत सदस्य भगवती नेताम, जनपद सदस्य वीरेंद्र प्रधान, किसान मोर्चा के चंदन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाग, विष्णु पांडे, पवन नेताम समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CG NEWS : सरपंच रुक्मणी पोयम ने थाना माकड़ी पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि –हमारे गांव में आकर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की जो संक्षिप्त और प्रभावशाली जानकारी दी गई, उसके लिए हम थाना प्रभारी एवं उनकी टीम का दिल से धन्यवाद करते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम में आईटीआई के छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण भी शामिल हुए।













