MP News : इटारसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 8 बाइक बरामद – 3 आरोपी गिरफ्तार

0
127

इटारसी। इटारसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इटारसी, नर्मदापुरम और भोपाल से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी की गई मोटरसाइकिलों को रेलवे के 12 बंगला क्षेत्र स्थित खंडहर मकानों में छुपाकर रखा था।

एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की गाड़ियों को बेचने की फिराक में हैं। इस पर घेराबंदी कर पथरौटा नगर के पास एक आरोपी को दबोचा गया। पूछताछ में उसने दो अन्य साथियों के नाम बताए, जिनकी निशानदेही पर बाकी दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Read News : Satyendra Jain : ईडी की बड़ी कार्रवाई: सत्येंद्र जैन से जुड़ी 7.44 करोड़ की संपत्ति अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब तक 12.25 करोड़ जब्त

पुलिस ने आरोपियों से कुल आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद गाड़ियों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Read News : CG News : घरघोड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की भव्य रैली

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव बुंदेला और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस लगातार ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रख रही है ताकि शहर में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here