CG NEWS : पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान आरक्षक त्रिनाथ भंडारी की मौत, जानिए वजह

0
244
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : भानुप्रतापपुर : भानुप्रतापपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान दुखद घटना हुई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात आरक्षक त्रिनाथ भंडारी (26 वर्ष) की मौत हो गई। वह 2023 से बस्तर फाइटर में पदस्थ थे।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, त्रिनाथ भंडारी नारायणपुर जिले के सोनपुर के निवासी थे और भीरा गांव स्थित सीएएफ कैंप में रात विश्राम कर रहे थे। सुबह निर्धारित समय पर उठने पर साथी उन्हें जगाने गए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर तुरंत भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

CG NEWS : भानुप्रतापपुर पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी। परिजनों के अनुसार जवान पहले से अस्वस्थ चल रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here