Monday, April 13, 2026
37.1 C
Raipur

CG News: जनगणना 2027: जिला जांजगीर-चांपा में प्रथम चरण का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

CG News: अजय यादव / जांजगीर-चांपा जनगणना 2027 की प्रक्रिया जिला जांजगीर-चांपा में प्रारंभ हो गई है। शासन के निर्देशानुसार आज से जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों और नगर पालिकाओं में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रथम चरण मकानों की सूची और आवास जनगणना का गहन प्रशिक्षण आयोजित की गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें डेटा की शुद्धता और गोपनीयता सर्वाेपरि है। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मकान सूचीकरण और जनगणना के लिए निर्धारित नए मापदंडों की जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों को मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से डेटा प्रविष्टि करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है।

CG News: प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रगणक फील्ड में जाते समय प्रत्येक बिंदु पर स्पष्ट जानकारी दर्ज करें। डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर करने कहा गया। प्रत्येक आवासीय और गैर-आवासीय भवन की नंबरिंग और उसकी स्थिति (पक्का, कच्चा, खपरैल आदि) की सटीक पहचान करना। प्रत्येक वार्ड और गांव के लिए नजरी नक्शा तैयार करने की विधि सिखाई गई ताकि कोई भी क्षेत्र गणना से बाहर न रहे। कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बताया गया कि नागरिक द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जानी है और इसे केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाए। साथ ही प्रगणकों को सेंसस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में डेटा सिंक करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

CG News: अब नागरिक खुद कर सकेंगे अपनी गणना

जिले में शासन के निर्देशानुसार आगामी जनगणना कार्यों को सुगम और सटीक बनाने के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब जिले के नागरिकों को गणना कर्मियों के घर आने का इंतजार नहीं करना होगा; वे स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

क्या है स्व-गणना अभियान –

नागरिक निर्धारित सरकारी पोर्टल ( https://se.census.gov.in/ ) पर लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी सुरक्षित तरीके से भर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य डेटा संकलन में पारदर्शिता लाना और समय की बचत करना है।

स्व-गणना के लाभ

स्व-गणना के माध्यम से परिवार का मुखिया स्वयं जानकारी भरता है, जिससे त्रुटि की संभावना कम हो जाती है। डेटा सीधे सरकारी सर्वर पर सुरक्षित रहता है। नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय (निर्धारित समयावधि के भीतर) जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस डिजिटल पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। स्व-गणना न केवल एक नागरिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह भविष्य की सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का आधार भी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories