CG News: raipur: OLX पर कैमरा खरीदने के नाम पर 2 लाख की ठगी, रायपुर पुलिस ने बिहार से दो आरोपी दबोचे

Rahul Goshwami

CG News: raipur: OLX पर कैमरा खरीदने के नाम पर 2 लाख की ठगी, रायपुर पुलिस ने बिहार से दो आरोपी दबोचे

CG News: raipur: OLX पर कैमरा खरीदना एक महिला को महंगा पड़ गया, जहां ऑनलाइन ठगों ने उससे 2 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के समस्तीपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को OLX के जरिए कैमरा खरीदने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर भरोसे में लिया।

इसके बाद अलग-अलग यूपीआई आईडी के माध्यम से कुल 2 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

CG News: raipur:रकम मिलने के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और संपर्क तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया और समस्तीपुर (बिहार) से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

CG News: raipur:फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *