CG NEWS : प्रशासन गांव की ओर सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम बाड़ागांव में लगा शिविर

0
105
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/ कोण्डागांव :- भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा सुशासन सप्ताह (गुड गवर्नेन्स वीक) के उपलक्ष्य में 19 से 25 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन सप्ताह के तहत सोमवार को जिले के बड़ेराजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत – बाडा़गांव में शिविर का आयोजन किया गया।

CG NEWS : इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणजनों से उनकी समस्याओं एवं मागों को लेकर आवेदन का पंजीयन किया गया और उनका निराकरण किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम सम्मिलित हुए और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य मनाराम नेताम, सरपंच बुधमन मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here