Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, मुठभेड़...

CG NEWS : बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में अब तक चार नक्सली ढेर

0
99
nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

CG NEWS : अब भी जारी है सर्च ऑपरेशन, मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

बीजापुर: नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के मुर्दोण्डा के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक चार नक्सलियों को मार गिराया गया है। घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने चार माओवादियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से इंसास, एसएलआर जैसे घातक हथियार और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, बीजापुर के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में माओवादियों की सक्रियता की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने एक विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी ऑपरेशन के तहत मंगलवार की शाम से उसूर थाना अंतर्गत जंगलों में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ अभी भी रुक-रुक कर जारी है।

सुरक्षा बलों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इनका संबंध किस प्लाटून या डिवीजन से था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घटनास्थल के आसपास और भी नक्सलियों के छिपे होने की संभावना है।

सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके की घेराबंदी की जा चुकी है। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?
बीजापुर एसपी और एंटी-नक्सल ऑपरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

ग्राउंड रिपोर्ट:
घटना स्थल बीजापुर जिले का घना और पहाड़ी जंगल क्षेत्र है, जहां माओवादियों की मजबूत पकड़ मानी जाती रही है। इन इलाकों में सुरक्षाबलों के लिए ऑपरेशन चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन लगातार अभियानों से नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिशें जारी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here