Friday, June 12, 2026
38.8 C
Raipur

Forest Department Raid: खेत में करंट बिछाकर किया जंगली सूअर का शिकार, मांस पकाते पकड़े गए चार आरोपी; वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Forest Department Raid: खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने खेत में बिजली का करंट बिछाकर एक जंगली सूअर का शिकार किया और बाद में उसका मांस पकाकर खाने की तैयारी कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश देकर न केवल आरोपियों को पकड़ा, बल्कि शिकार में इस्तेमाल किए गए उपकरण और जंगली सूअर का मांस भी जब्त किया।

Forest Department Raid: जानकारी के अनुसार मामला खैरागढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम खुड़मुड़ी का है। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में वन्यजीव का अवैध शिकार किया गया है और उसका मांस पकाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तलाशी वारंट के साथ गांव में दबिश दी।

READ MORE: CG News: 12.5 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी! रायपुर DGGI ने यूपी से दबोचा आरोपी, एक्शन मोड में ADG सुमित मलिक

Forest Department Raid: जांच के दौरान टीम जब संदिग्धों के घर पहुंची तो वहां बड़े बर्तनों में मांस पकाया जा रहा था। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह मांस जंगली सूअर का है। वन अधिकारियों ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Forest Department Raid: आरोपियों ने बताया कि गांव निवासी पेखन वर्मा ने अपने खेत में अवैध रूप से बिजली का करंट बिछाया था। खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक जंगली सूअर की मौत हो गई। इसके बाद सूअर का मांस काटकर गांव लाया गया और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे पकाया जा रहा था।

Forest Department Raid: वन विभाग ने कार्रवाई के दौरान जंगली सूअर का मांस, एक बसूला, दो कुल्हाड़ियां, एक हंसिया और तीन कड़ाहियां जब्त की हैं। मामले में पेखन वर्मा, बुजलाल कंवर, सेवनदास और मेन कुमार को आरोपी बनाया गया है।

Forest Department Raid: वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

Forest Department Raid:मामले को लेकर खैरागढ़ के Pankaj Rajput ने कहा कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

READ MORE: छत्तीसगढ़ की पहली सरकारी कंपनी लाएगी IPO! शेयर बाजार में जल्द पहुंचेंगे CSPTCL के शेयर

Forest Department Raid: वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शिकार करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए निगरानी और सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories