Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Narsinghgarh news :कारगिल विजय दिवस पर मसाल जुलूस निकाला, शहीदों को दी...

Narsinghgarh news :कारगिल विजय दिवस पर मसाल जुलूस निकाला, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

0
95

Narsinghgarh news : सुरेश नागर/नरसिंहगढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए बुधवार शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के तत्वावधान में एक भव्य मसाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस नगर के पांडव चौराहा से प्रारंभ होकर छतरी चौराहा तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जुलूस के दौरान देशभक्ति के नारों और मशालों की रोशनी से पूरा मार्ग गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर छतरी चौराहा स्थित शहीद कुँवर चैन सिंह जी की प्रतिमा और भारत माता की आरती उतारी गई। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रभक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अद्भुत साहस और बलिदान की गौरवगाथा है, जिसे हर पीढ़ी को याद रखना चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here