Thursday, February 19, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS: आधी रात प्रेमिका से मिलने गया युवक बना निशाना, रस्सी से बांधकर की गई पिटाई, दो गिरफ्तार

CG NEWS: बलरामपुर. चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलका में एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते हाथ रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया था. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शिकायत के बाद थाना चलगली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरका निवासी सुभय आयम (22 वर्ष) ने थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताया कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था. उसी दौरान गांव के लहन सिंह धुर्वे (46 वर्ष) और रामरुप (30 वर्ष) ने उसे पकड़ लिया. आरोपियों ने युवक के हाथ रस्सी से बांध दिए और फिर डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की.

CG NEWS: युवक ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजन उसे लेकर थाना चलगली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.प्रार्थी की शिकायत पर थाना चलगली पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/2025 दर्ज किया. इस मामले में आरोपियों पर धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को उनके गांव अलका से ही गिरफ्तार कर लिया.

CG NEWS: तालिबानी हरकत बर्दाश्त नहीं : चलगली थाना टीआई

CG NEWS: थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की तालिबानी हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

CG NEWS: ग्रामीणों ने की घटना की निंदा

CG NEWS: गांव में युवक की रस्सी से बांधकर पिटाई की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि कानून हाथ में लेकर किसी को इस तरह सजा देना पूरी तरह निंदनीय है. ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds