cg news: दंतेवाड़ा, 13 अप्रैल 2026। जिले में ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। अभियान की शुरुआत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों में वेबकास्टिंग के जरिए हुई, वहीं गांवों में भी इसका प्रसारण कर लोगों को जागरूक किया गया।
CG NEWS : एस.ई.सी.एल भू-अर्जन ग्राम कुर्मीभौना, पोरडी और पोरडा के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन
यह अभियान 13 अप्रैल से 12 मई तक चलेगा, जिसके तहत जिले के करीब 3 लाख 34 हजार नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके लिए 76 जांच दल बनाए गए हैं, जो घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे।

cg news: अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड का सत्यापन किया जाएगा और बीपी, शुगर, टीबी, कुष्ठ, नेत्र रोग, मलेरिया समेत अन्य गैर संचारी और संक्रामक बीमारियों की जांच की जाएगी। मरीजों को मौके पर ही उपचार दिया जाएगा, जबकि गंभीर और उच्च जोखिम वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थानों में रेफर किया जाएगा।
cg news: इस अभियान की खास बात यह है कि सभी जांच का डेटा ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे प्रत्येक नागरिक का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार होगा।
cg news : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके ने लोगों से अपील की है कि वे घर पहुंचने वाली जांच टीमों का सहयोग करें और अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।









