CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक हैरान कर देने वाला और जटिल ऑपरेशन करके 9 वर्षीय मासूम की जान बचाई है। खेल के दौरान हुए एक भयानक हादसे में बच्ची की आंख से होते हुए एक धातु की घंटी (Bell) सीधे उसके दिमाग में घुस गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में बिलासपुर से रायपुर रेफर किया गया था।
CG NEWS : घंटी आँख से होती हुई पहुँची दिमाग तक
डीकेएस अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बच्ची खेलते समय अचानक गिर गई, और इस दौरान एक घंटी उसकी आँख की नाजुक जगह से अंदर घुस गई। यह घंटी आँख की आंतरिक संरचना से होते हुए सीधे उसके दिमाग के करीब तक पहुँच चुकी थी, जिससे उसकी जान को तत्काल खतरा था। जटिलता को देखते हुए, बच्ची को तुरंत ऑपरेशन के लिए लाया गया।
READ MORE : Hyundai : धांसू अंदाज में पेश हुई नई Hyundai Venue, बुकिंग शुरू : डिजाइन और फीचर्स में हुई पूरी तरह मॉडर्न
डॉक्टरों की टीम ने किया सफल रेस्क्यू
डीकेएस अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. राजीव साहू के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम ने यह जोखिम भरा ऑपरेशन किया। टीम में डॉ. लवलेश राठौर, डॉ. नमन, डॉ. प्रांजल मिश्रा सहित अन्य डॉक्टर शामिल थे।
डॉक्टरों की कुशल टीम ने सावधानीपूर्वक ऑपरेशन कर घंटी को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।
CG NEWS : Gwalior Breaking : महिला पत्रकार से बदसलूकी करना ASI को पड़ा भारी, SP ने किया लाइन अटैच
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा है और फिलहाल मरीज को निगरानी के लिए आईसीयू (ICU) में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की यह त्वरित और सटीक कार्रवाई बच्ची के लिए जीवनदान साबित हुई है।











