CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विधानसभा में गंभीर चर्चा हुई। बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुनील सोनी ने लगातार हो रहे हादसों और उनमें हो रही मौतों का मुद्दा उठाया।
CG NEWS : उन्होंने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से सवाल किया कि बीते एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में कितनी मौतें हुई हैं और इन्हें रोकने के लिए सरकार का क्या मास्टर प्लान है। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि पिछले एक साल में 6,898 लोगों की जान सड़क हादसों में गई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
CG NEWS : इसी दौरान विधायक सुनील सोनी ने राजधानी में सुगम और किफायती परिवहन व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पूछा कि रायपुर में वर्तमान में कितनी सिटी बसें संचालित हो रही हैं और सस्ती सार्वजनिक परिवहन सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस प्रश्न पर परिवहन मंत्री तत्काल स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और कहा कि जानकारी एकत्र कर सदन को उपलब्ध कराई जाएगी।











