Tuesday, March 31, 2026
27.8 C
Raipur

CG Naxalite Surrender : छत्तीसगढ़ में माओवाद को बड़ा झटका: 25 लाख के इनामी बंडी प्रकाश ने किया सरेंडर, दंडकारण्य जोनल कमेटी की पकड़ कमजोर

CG Naxalite Surrender : जगदलपुर। माओवादी आंदोलन को बड़ा झटका देते हुए संगठन के शीर्ष नेता बंडी प्रकाश ने मंगलवार को तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बंडी प्रकाश माओवादी पार्टी की विशेष क्षेत्रीय समिति (स्पेशल जोनल कमेटी) का सदस्य था और लंबे समय से सक्रिय था। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस, दोनों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

CG Naxalite Surrender : बंडी प्रकाश तेलंगाना के मंचेरियल जिले के मंदामरी क्षेत्र का निवासी है। छात्र जीवन में वह वामपंथी विचारधारा से प्रभावित हुआ और 1982–84 के बीच हुए ‘गांव चलो’ आंदोलन के दौरान रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन से जुड़ा। बाद में उसने सिंगरेनी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में काम किया और धीरे-धीरे संगठन की ऊंची कमेटियों तक पहुंच गया।

 

 

READ MORE: shakti Accident News : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में गिरी, दो की मौत, चार घायल

 

CG Naxalite Surrender : संगठन में वह ‘प्रभात’, ‘अशोक’ और ‘क्रांति’ नामों से जाना जाता था। हाल के महीनों में बढ़ते पुलिस दबाव, शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने और कई साथियों के आत्मसमर्पण के बाद उसने भी मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

CG Naxalite Surrender : हाल ही में पोलित ब्यूरो सदस्य एवं केंद्रीय क्षेत्रीय ब्यूरो प्रमुख भूपति और केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश उर्फ सतीश के नेतृत्व में 271 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। इसके अगले दिन कांकेर क्षेत्र में 20 नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए थे।

CG Naxalite Surrender : बंडी प्रकाश के आत्मसमर्पण से दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की गतिविधियों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले भूपति की पत्नी तारक्का, उसकी भाभी सुजाता और माओवादी नेता सुधाकर की पत्नी ककराला सुनीता भी आत्मसमर्पण कर चुकी हैं। लगातार आत्मसमर्पण की यह कड़ी माओवादी संगठन के भीतर घटते मनोबल और आंतरिक असंतोष को दर्शाती है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories