रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। वे सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे बस्तर दशहरा में शामिल होंगे और मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम में बस्तर की जनता को संबोधित करेंगे और नक्सल-मुक्त बस्तर का संकल्प दोहराएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह अमित शाह के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे मुरिया दरबार कार्यक्रम और 1:25 बजे लालबाग मंचीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 7:30 बजे वे रायपुर लौटकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित युवा कवि सम्मेलन में भाग लेंगे।
महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर में महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। योजना के तहत 65 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे पहले 19 किस्तों में महिलाओं को 12,376 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।
एग्री स्टेक पोर्टल बंद, कांग्रेस ने जताई नाराजगी
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि धान खरीदी के लिए अनिवार्य किए गए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन बंद हो गया है। इससे लाखों किसान पंजीयन से वंचित रह गए हैं। पोर्टल में डाटा गड़बड़ी और खसरा-खतौनी में मिलान न होने के कारण कई किसानों का पंजीयन पूरा नहीं हो पाया।
Read More : CG News : मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट विवाद: गोंड़ महासभा ने की बड़ी बैठक, चेतावनी जारी
धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा आज से 8 अक्टूबर तक गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में।
-
विभिन्न विधाओं की प्रतिभाओं का सम्मान: शांति नगर, विमतारा भवन में अपराह्न 3 बजे से रात 10 बजे तक।
-
करवा चौथ सेलिब्रेशन – गायत्री मंदिर, समता कॉलोनी, 3:30 बजे।
-
नाट्य मंचन ‘मैं अनिकेत हूँ’ – महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी, शाम 7 बजे।
-
पारंपरिक रंगोली प्रशिक्षण – टाउन हॉल, नगर घड़ी चौक, सुबह 11 बजे।
-
नवपद ओली सारस – विवेकानंद नगर, सुबह 6 बजे।
-
महामृत्युंजय हवन – सत्य दर्शन योग आश्रम, गांधी उद्यान के पास, शाम 6 बजे।













