Wednesday, April 1, 2026
33.1 C
Raipur

CG CRIME : ऑपरेशन मुस्कान : लापता नाबालिग बालिका को पुलिस ने झारसुगड़ा से किया बरामद, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में भेजा रिमांड

CG CRIME :गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे हैं मुस्कान अभियान में घरघोड़ा थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को घरघोड़ा पुलिस ने झारखंड-उड़ीसा सीमा से लगे ओड़िशा राज्य के झारसुगड़ा जिले के सारसमाल गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राहुल सतनामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG CRIME :प्रकरण की शुरुआत 17 जुलाई 2025 को तब हुई जब एक महिला ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 16 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने रिश्तेदारी एवं आसपास में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला ने शंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना घरघोड़ा में गुम इंसान क्रमांक 30/2025 और अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

CG CRIME :जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग झारसुगड़ा जिले के सारसमाल गांव में है। दिनांक 20 जुलाई को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर टीआई कुमार गौरव साहू त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ओड़िशा रवाना किया गया । पुलिस टीम पीड़िता को आरोपी राहुल सतनामी के कब्जे से बरामद कर घरघोड़ा लाया।

CG CRIME :पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से बयान और मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसने बताया कि जून माह में पड़ोस में हुए एक शादी कार्यक्रम में उसकी पहचान राहुल सतनामी से हुई थी। इसके बाद राहुल ने उससे बातचीत शुरू की और प्रेम संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया था । आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा कर 16 जुलाई को घरघोड़ा आकर उसे बहला-फुसलाकर पहले रायगढ़ और फिर ट्रेन से झारसुगड़ा स्थित अपने घर ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाये, बालिका के कथनानुसार प्रकरण में धारा 87,64(1),65(1) बी.एन.एस. 4, 6 पाक्सो एक्ट विस्तारित की गई।

CG CRIME :पुलिस ने राहुल सतनामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी सारसमाल सतनामीपारा, थाना सदर, जिला झारसुगड़ा (उड़ीसा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories