CG Crime: कोरबा: ब्रेकअप के तनाव में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

0
75

कोरबा: शहर के पंचवटी इलाके में हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवती पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने कथित तौर पर ब्रेकअप के तनाव में आकर वारदात को अंजाम दिया।

CG Crime:  पुलिस के अनुसार, घटना 27 मार्च की सुबह करीब 10:45 बजे की है। पंप हाउस निवासी आशा खेवरार पैदल अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से उन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

READ MORE: CG Bear Attack : गरियाबंद: तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान भालुओं का हमला, 6 भालुओं के झुंड ने 2 ग्रामीणों को किया गंभीर घायल

CG Crime:  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने व्यापक जांच अभियान चलाया और 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। करीब एक महीने की मेहनत के बाद पुलिस ने पुरानी बस्ती धनवार पारा निवासी शक्ति कुमार साहीस (19) और उसके नाबालिग साथी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

CG Crime: पूछताछ में मुख्य आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में था। घटना वाले दिन वह अपने साथी के साथ चाकू लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को नुकसान पहुंचाने के इरादे से निकला था।

CG Crime: रास्ते में उसने आशा खेवरार को मोबाइल पर बात करते हुए देखा और गुस्से में आकर उसे अपनी गर्लफ्रेंड से जोड़कर भ्रमित हो गया। इसी आवेश में उसने पीछे से युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

READ MORE: CG Crime: रायगढ़: उधारी विवाद में युवक की हत्या, कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा

CG Crime: पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here