CG CRIME : Chhattisgarh के जांजगीर-चांपा जिले में एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
CG CRIME : मृतकों की पहचान छतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रात में अपने घर में सो रहे थे, तभी हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
CG CRIME : घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। खून से सने पैरों के निशान मिले हैं, जिनसे आरोपियों के भागने की दिशा का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसके अलावा मौके से एक होली का मुखौटा भी बरामद हुआ है, जिससे आशंका है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए इसका इस्तेमाल किया।
CG CRIME : प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को लूट या चोरी की नीयत से अंजाम दी गई वारदात मान रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।











