Sunday, September 27, 2026
Home Crime CG Crime: PF का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस, CBI ने...

CG Crime: PF का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस, CBI ने SECL क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

CG Crime: कोरबा : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी में लिप्त एक क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला SECL कुसमुंडा क्षेत्र के सीएमपीएफ विभाग का है, जहां एक खदान कर्मी से पीएफ की राशि निकालने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी।

CG Crime: जानकारी के मुताबिक, खदान में काम करने वाला कर्मचारी अपने भविष्य निधि (PF) का पैसा निकालने के लिए कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। कर्मचारी ने सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक से संपर्क किया, लेकिन आरोपी लगातार उसे टालता रहा। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और पीएफ भुगतान कराने के नाम पर क्लर्क ने कर्मचारी से रिश्वत की मांग की।

READ MORE: CG NEWS: रायपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की

CG Crime: बार-बार परेशान होने और काम नहीं होने पर खदान कर्मी ने इसकी शिकायत CBI से कर दी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की गोपनीय जांच शुरू की। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

CG Crime: बताया जा रहा है कि रविवार को भिलाई से सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में कुसमुंडा पहुंची। पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई। पहले से तय योजना के तहत शिकायतकर्ता कर्मचारी आरोपी क्लर्क के पास रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। जैसे ही मनोहर लाल कौशिक ने पैसे लिए, मौके पर मौजूद सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

CG Crime: सीबीआई की कार्रवाई के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई रेड से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। वहीं आरोपी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही खदान कर्मियों में खुशी देखने को मिली। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से विभाग में छोटे-छोटे कामों के लिए भी लोगों को परेशान किया जाता था।

READ MORE: Dhamtari News Update : धमतरी में चंगाई सभाओं पर हिंदू जागरण मंच का धावा: धर्मांतरण के आरोपों के बीच जमकर हुई नोकझोंक

CG Crime: फिलहाल सीबीआई आरोपी क्लर्क से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस पूरे मामले में अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here