Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: एम्बुलेंस से 5 क्विंटल गांजा...

CG CRIME : महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: एम्बुलेंस से 5 क्विंटल गांजा ले जा रहे तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : राजेन्द्र सिन्हा/ महासमुंद : महासमुंद जिले में पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना कोमाखान क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक एम्बुलेंस का उपयोग कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 5 क्विंटल 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है।

CG CRIME : पुलिस के अनुसार तस्कर एम्बुलेंस का नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के खरियार रोड की ओर से एक सफेद रंग की ट्रैवलर्स एम्बुलेंस (क्रमांक OD 02 AX 5501) के माध्यम से बड़ी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।

CG CRIME : वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों से पूछताछ में संदेह होने पर तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक की बोरियों और मेडिकल चिन्ह लगे कार्टन में गांजा भरा हुआ मिला। वाहन से कुल 520 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही एम्बुलेंस (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 65 लाख 10 हजार 500 रुपये बताई गई है।

CG CRIME : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

1. सागर वाघ, निवासी जालना (महाराष्ट्र), उम्र 26 वर्ष
2. संजीव आहिरे, निवासी औरंगाबाद (महाराष्ट्र), उम्र 45 वर्ष
3. सुशील दामाड़े, निवासी औरंगाबाद (महाराष्ट्र), उम्र 20 वर्ष

CG CRIME : पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा के भवानीपटना क्षेत्र से गांजा लेकर आ रहे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय स्तर पर चल रही गांजा तस्करी के खिलाफ यह बड़ी सफलता मानी जा रही है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here