CG Crime : नाले से युवक का शव बरामद, सिर पर गंभीर चोट, हत्या की आशंका

0
202
CG Crime
CG Crime

CG Crime : दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-7 अंडरब्रिज के पास एक नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है। राहगीरों ने नाले में शव देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर 112 की टीम और भिलाई नगर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया।

CG Crime : मृतक की पहचान 36 वर्षीय सुरजीत के रूप में हुई है, जो कोलकाता का रहने वाला था और भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था। शुरुआती जांच में सुरजीत के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here