Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

C.G कोयला घोटाला! ED ने की 2.66 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, सौम्या चौरसिया-निखिल चंद्राकर की 8 संपत्तियां अटैच

 रायपुर : ईडी (Enforcement Directorate) ने छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले में आरोपियों की कई संपत्तियों को कुर्क किया है। कुल कीमत करीब 2.66 करोड़ रुपए आंकी गई है। जांच में सामने आया कि सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर ने अवैध कोयला लेवी और जबरन वसूली से अर्जित धन को अपने सीधे नाम पर नहीं लिया, बल्कि रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों के जरिए छिपाया। कुर्क की गई संपत्तियों में जमीन और आवासीय फ्लैट शामिल हैं।

अवैध कोयला लेवी से करोड़ों का साम्राज्य

ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच अवैध कोयला परिवहन पर प्रति टन 25 रुपए की अवैध वसूली की गई। इस दौरान करीब 540 करोड़ रुपए की राशि जमा हुई, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर अधिकारियों, नेताओं और कारोबारियों की मिलीभगत से किया गया।

Read More : रायपुर T20 धमाका! भारत-न्यूजीलैंड मैच में सुरक्षा के पक्के इंतजाम, फर्स्ट इनिंग खत्म, फिर कोई एंट्री नहीं…

अवैध धन का इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि इस अवैध रकम का इस्तेमाल सरकारी अधिकारियों और नेताओं को रिश्वत देने, चुनावी खर्च की फंडिंग और चल-अचल संपत्तियों की खरीद में किया गया। बड़ी मात्रा में पैसा रियल एस्टेट में निवेश कर काले धन को सफेद करने की कोशिश भी की गई।

अब तक 273 करोड़ की संपत्तियां अटैच

कोयला लेवी घोटाले में ईडी अब तक करीब 273 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें अटैच कर चुकी है। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 35 आरोपियों के खिलाफ 5 चार्जशीट स्पेशल कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं। जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना है।

जांच की शुरुआत और वर्तमान स्थिति

जांच की शुरुआत बेंगलुरु पुलिस की FIR, आयकर विभाग की शिकायत और छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर की FIR के आधार पर हुई। बाद में ईडी और एसीबी-ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व मंत्रियों और विधायकों समेत कुल 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories