Saturday, February 14, 2026
25.1 C
Raipur

CG Breaking News : जेल में चैतन्य बघेल-लखमा से मिले विधायक देवेंद्र यादव, लगाया गंभीर आरोप….देखें वीडियो

CG Breaking News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आज रायपुर जेल का दौरा कर वहां बंद चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सीधे-सीधे जेल प्रशासन और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने कहा, “जेल के भीतर सरकार अपने विरोधियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ने की साजिश रच रही है। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?”

CG Breaking News : “कवासी लखमा की आंखों में सूजन, फिर भी इलाज नहीं”

देवेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कवासी लखमा की आंखों में लगातार सूजन और जलन की समस्या है, लेकिन जेल प्रशासन ने अब तक किसी भी तरह का चिकित्सकीय सहयोग नहीं दिया। वहीं, चैतन्य बघेल को भी मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है।

“देश में अघोषित आपातकाल लागू, जो सवाल उठाए वो जेल में ठूंसे जा रहे हैं”

यादव ने कहा, “देश में लोकतंत्र नहीं, भाजपा का डरतंत्र चल रहा है। जो भी भाजपा के खिलाफ आवाज़ उठाता है, उसे या तो CBI-ED से डराया जाता है या जेल में डाला जाता है।” उन्होंने इसे “अघोषित आपातकाल” बताते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

CG Breaking News

“भूपेश बघेल की लड़ाई की कीमत चुका रहे हैं चैतन्य”

देवेंद्र यादव ने कहा कि भूपेश बघेल हमेशा पूंजीवाद के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और अब उनके बेटे चैतन्य बघेल को उसी लड़ाई की कीमत जेल के रूप में चुकानी पड़ रही है। “लेकिन कांग्रेस झुकेगी नहीं, जेल के भीतर भी ये जंग जारी रहेगी”, उन्होंने जोश के साथ कहा।

भाजपा पर वोट कटवाने का आरोप: “ये डिजिटल घोटाला है”

वोटर लिस्ट को लेकर भी विधायक यादव ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस समर्थक वोटरों के नाम लिस्ट से हटवा रही है। “पहले सोशल मीडिया से भ्रम फैलाया, अब वोटों की चोरी कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के साथ डिजिटल घोटाला है।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की गतिविधि शुरू हो चुकी है।

बिहार में बीजेपी के खिलाफ रैली की तैयारी

देवेंद्र यादव ने घोषणा की कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन मिलकर बिहार में एक विशाल जनसभा का आयोजन करेंगे, ताकि भाजपा की “वोट कटवा नीति” को बेनकाब किया जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds