Saturday, August 15, 2026
Home National Putin Visit India : मोदी-पुतिन मुलाकात की तैयारी, अगस्त के अंत तक...

Putin Visit India : मोदी-पुतिन मुलाकात की तैयारी, अगस्त के अंत तक भारत दौरे पर आ सकते हैं रूसी राष्ट्रपति

0
111

Putin Visit India :  नई दिल्ली। । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत का दौरा कर सकते हैं। इसकी जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने गुरुवार को मॉस्को में दी। हालांकि डोभाल ने दौरे की तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक यह यात्रा अगस्त के अंत तक हो सकती है।

Read More : flood landslide : उत्तरकाशी बादल फटने का कहर – हर्षिल और धराली में राहत और बचाव कार्य जारी, अब तक 5 की मौत, 59 लापता

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीद को लेकर तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक नया कार्यकारी आदेश जारी कर भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। यह कदम भारत के रूस से लगातार तेल खरीदने के चलते उठाया गया है।

इसके अलावा अमेरिका ने यह चेतावनी भी दी है कि जो देश रूस से तेल खरीदते रहेंगे, उन पर सेकेंडरी टैरिफ लगाए जाएंगे, अगर मॉस्को शुक्रवार तक यूक्रेन युद्ध को रोकने पर सहमत नहीं होता। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने चौथे वर्ष में पहुंच चुका है।

इस बीच, क्रेमलिन ने भी पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पुतिन आने वाले दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे। रूसी राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि दोनों देशों के बीच बैठक को लेकर चर्चा चल रही है और स्थान तय कर लिया गया है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

Read More : Gwalior News : शिव महापुराण कथा के पंडाल में अश्लील डांस, आक्रोशित लोगों ने की कार्रवाई की मांग

भारत दौरे के दौरान पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रणनीतिक, रक्षा और ऊर्जा से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत की संभावना है। अमेरिका के दबाव के बीच पुतिन का यह दौरा भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और बहुपक्षीय संतुलन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here