CG BREAKING : जगदलपुर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई 2023 में हुए अरनपुर आईईडी विस्फोट और माओवादी हमले के मामले से जुड़ी है।
CG BREAKING : एनआईए के अनुसार, छापे संदिग्ध और आरोपित व्यक्तियों के परिसरों में मारे गए, जो प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों से जुड़े थे। तलाशी के दौरान एजेंसी ने नकदी, हस्तलिखित पत्र, माओवादी लेवी वसूली की रसीद बुकें और डिजिटल उपकरण सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त की हैं।
CG BREAKING : यह हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पेद्का गांव के पास 26 अप्रैल 2023 को दरभा डिवीजन कमेटी के माओवादियों द्वारा किया गया था। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है और अब तक 27 आरोपितों को गिरफ्तार कर दो आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
CG BREAKING : गिरफ्तार आरोपितों में धनेंद्र राम ध्रुव उर्फ गुरुजी और रामस्वरूप मरकाम शामिल हैं, जिन्हें माओवादियों का सहयोगी बताया गया है। ये दोनों आरोपी आईईडी विस्फोट के लिए रसद और सहायता उपलब्ध कराने में शामिल थे।
CG BREAKING : एनआईए ने यह भी बताया कि 17 नवंबर 2023 को गरियाबंद जिले के बड़ेगोबरा गांव में हुए एक अन्य विस्फोट में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है। यह विस्फोट उस समय हुआ था जब मतदान दल और सुरक्षा बल का दल मतदान समाप्त कर लौट रहा था, जिसमें आईटीबीपी की 615 एडहॉक बटालियन के एक हेड कांस्टेबल शहीद हुए थे।











