Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Raipur

CG ACCIDENT : कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए जरहांगांव थाना प्रभारी, राजस्थान सड़क हादसे में नंदलाल पैकरा का निधन

CG ACCIDENT : तखतपुर। पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद और मार्मिक खबर सामने आई है। जरहांगांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे अपने कर्तव्य के तहत एक गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में राजस्थान गए हुए थे, जहां यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा बन गई।

CG ACCIDENT : ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

CG ACCIDENT : प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा गुम इंसान की पता-साजी के सिलसिले में राजस्थान में थे। इसी दौरान एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस आकस्मिक हादसे ने उनके परिवार, सहकर्मियों और पूरे पुलिस महकमे को गहरे शोक में डुबो दिया है।

CG ACCIDENT : कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की असमय विदाई

CG ACCIDENT : नंदलाल पैकरा को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाना जाता था। अपने दायित्वों के निर्वहन में वे सदैव अग्रणी रहते थे। गुम इंसान की खोज के लिए राज्य से बाहर जाकर भी वे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, और उसी दौरान उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

CG ACCIDENT : शोक की लहर, विभाग में शोकसभा की तैयारी

CG ACCIDENT : उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द ही उनके गृह क्षेत्र लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस विभाग ने इस दुखद घटना को कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले अधिकारी की वीरगति बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Mumbai Metro Accident : मुंबई के मुलुंड में ऑटो पर गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का हिस्सा, कई घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  शनिवार दोपहर मुंबई के मुलुंड...

Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीरभर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, बढ़ी आयु सीमा, रजिस्ट्रेशन शुरू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय सेना में शामिल होकर देश...

बांग्लादेश चुनाव में हिंदू नेताओं का बजा डंका! जानें कौन किस पार्टी से रखता है ताल्लुक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds