CG Accident : रामकुमार भारद्वाज/ कोण्डागांव :- गुरुवार रात 10:30 बजे अपने घर के सामने दादा दादी के साथ टहलने निकले मासूम अयाज डुग्गू 6 वर्ष को तेज रफ्तार टाटा हैरियर कार सीजी 27 एम 8088 ने जोर की टक्कर मारी, प्रत्यक्ष दर्शीयो के अनुसार कार इतनी तेज रफ़्तार से थी कि मासूम 10 फीट दूर तक फेंका गया। जिसके बाद वाहन चालक मासूम के ऊपर दुबारा गाड़ी को चढ़ाता हुआ, घटना स्थल से तेज रफ्तार में निकल गया। यह घटना सीसी टीवी में भी रिकॉर्ड हुआ है।
CG Accident :जानकारी अनुसार उक्त घटना शहर के प्रतिष्ठित व्यावसायी फकीरा भाई के पुत्र इरफ़ान के 6 वर्षीय पुत्र के साथ घटित हुआ है। घटना उस वक्त की है जब मासूम अपने बाजार पारा स्थित घर के बाहर दादा दादी के साथ टहल रहा था.
CG Accident :वहीं तेज रफ्तार वाहन टाटा हैरियर बाजार पर निवासी महावीर शर्मा के नाम से रजिस्टर्ड बताई जा रही है। वहीं उक्त वाहन को उसके पुत्र के द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाना बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दो कार आपस में रेस लगा रहे थे। जिसके चलते यह घटना घटित हुई मामले पर सिटी कोतवाली ने भारतीय दंड संहिता के तहत 281,125ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है वहीं आरोपी वाहन चालक मिहिर शर्मा गिरफ्तार बताया जा रहा है।











