Delhi-NCR : प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले – ‘बैठकों से काम नहीं चलेगा, नतीजे दिखने चाहिए’

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने वायु प्रदूषण पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में दिल्ली सरकार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, CPCB, CAQM, नीति आयोग और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में 16 सितंबर को हुई पिछली बैठक में तय निर्णयों की समीक्षा की गई। मंत्री यादव ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण तभी प्रभावी होगा जब केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सभी एजेंसियां एकजुट होकर काम करें। उन्होंने प्रदूषणकारी उद्योगों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (OCEMS) समय पर स्थापित करने के निर्देश दिए।

Read More : Breaking News : जबलपुर के गोरखपुर कुमार मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा कारोबार में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बैठक में पराली जलाने, पेलेट्स भंडारण और C&D Waste के बेहतर उपयोग पर चर्चा की गई। मंत्री ने ‘समीर ऐप’ को देश में वायु गुणवत्ता की जानकारी के लिए आधिकारिक ऐप बनाने की घोषणा की, जिससे आम जनता को वास्तविक समय में प्रदूषण का अपडेट मिलेगा।

Read More : Surat : ED का बड़ा ऑपरेशन, 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

यादव ने दिल्ली सरकार से सड़कों की मरम्मत और धूल नियंत्रण के लिए विशेष कार्य योजना भी पेश करने का आग्रह किया। इस बैठक को प्रदूषण के खिलाफ आने वाले महीनों की ‘मास्टर स्ट्रैटेजी मीटिंग’ माना जा रहा है, क्योंकि सर्दियों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का खतरा अधिक रहता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment
  • मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
    कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
    रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *