Tamil Nadu Election Results 2026 : तमिलनाडु में ‘थलापति’ का राज: विजय की TVK ने रचा इतिहास, रुझानों में 100 का आंकड़ा पार; पिता एस.ए. चंद्रशेखर हुए भावुक

VIKASH KHALKHO

Tamil Nadu Election Results 2026 : चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण भारतीय राजनीति की दिशा बदल दी है। दशकों से राज्य की सत्ता पर काबिज पारंपरिक क्षेत्रीय दलों (DMK और AIADMK) को किनारे करते हुए जनता ने सुपरस्टार जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) पर अपना भरोसा जताया है। तीन साल पहले गठित हुई इस पार्टी ने चुनावी रण में कीर्तिमान रचते हुए मतगणना में 100 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही विजय का चुनावी नारा “विजय आएगा” हकीकत में बदलता दिख रहा है।

भावुक हुए पिता एस.ए. चंद्रशेखर अपने बेटे की इस शानदार सफलता पर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने गहरी खुशी और गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान भावुक होते हुए कहा, “मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है। पिछले दो सालों में मैंने विजय के आत्मविश्वास को बहुत करीब से देखा है। यह केवल एक जीत नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक बदलाव है।”

अकेले दम पर लड़ने की हिम्मत एस.ए. चंद्रशेखर ने विजय के साहसी फैसले की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव मैदान में उतरना विजय की नेतृत्व क्षमता और हिम्मत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता विजय को केवल एक अभिनेता या नेता नहीं, बल्कि अपने घर के बेटे और भाई के रूप में प्यार करती है।

कांग्रेस को ‘शक्ति’ देने का प्रस्ताव गठबंधन और भविष्य की रणनीति के सवाल पर चंद्रशेखर ने एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया। उन्होंने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार दूसरों को समर्थन देने के कारण कांग्रेस का जनाधार कमजोर हुआ है। उन्होंने प्रस्ताव देते हुए कहा, “कांग्रेस को वह शक्ति अब विजय देंगे। अगर कांग्रेस को सत्ता में भागीदारी मिलती है, तो वह अपनी पुरानी पहचान और मजबूती फिर से हासिल कर सकती है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *