Friday, October 2, 2026
Home Entertainment 3 Idiots Sequel : 15 साल बाद ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल! आमिर...

3 Idiots Sequel : 15 साल बाद ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल! आमिर खान की सुपरहिट फिल्म को मिलेगा नया चैप्टर….

3 IDIOTS
‘3 इडियट्स’ का सीक्वल

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की आइकॉनिक फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ (3 Idiots) आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि युवाओं की सोच और शिक्षा प्रणाली पर भी गहरी छाप छोड़ गई। अब करीब 15 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

‘4 इडियट्स’ हो सकता है सीक्वल का टेंटेटिव टाइटल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘थ्री इडियट्स’ की अगली कड़ी का टेंटेटिव टाइटल ‘4 इडियट्स’ रखा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और मेकर्स कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार फिल्म में सिर्फ तीन दोस्तों की कहानी नहीं, बल्कि एक चौथे दोस्त की एंट्री भी देखने को मिल सकती है।

Read More : IAS Service Meet : भोपाल में IAS सर्विस मीट का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन

चौथे ‘इडियट’ की तलाश जारी
खबरों की मानें तो मेकर्स फ्रैंचाइजी को और बड़ा बनाना चाहते हैं। इसी वजह से ‘4 इडियट्स’ के लिए एक नए एक्टर की तलाश की जा रही है, जो आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की तिकड़ी के साथ नजर आ सकता है। हालांकि, चौथे इडियट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।

स्टारकास्ट को लेकर क्या है अपडेट
साल 2009 में आई ‘थ्री इडियट्स’ में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था, जिन्होंने इसे भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों में शामिल कर दिया। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि सीक्वल में भी ओरिजिनल कास्ट का अहम हिस्सा देखने को मिलेगा।

फैंस में बढ़ा उत्साह
जैसे ही ‘4 इडियट्स’ की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म को लेकर उत्साह जताना शुरू कर दिया है। अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो यह बॉलीवुड के सबसे चर्चित सीक्वल्स में से एक साबित हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here