Friday, October 2, 2026
Home National Bangladesh unrest turns violent : बांग्लादेश में बर्बरता : ढाका के पास...

Bangladesh unrest turns violent : बांग्लादेश में बर्बरता : ढाका के पास हिंदू व्यक्ति की खंभे से बांधकर हत्या, जिंदा जलाया

Bangladesh unrest turns violent : ढाका/मैमनसिंह। जुलाई विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में एक बार फिर भड़की अशांति ने हिंसक और सांप्रदायिक मोड़ ले लिया है। ढाका के पास भालुका क्षेत्र में एक हिंदू व्यक्ति की बेरहमी से मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ ने दीपू नामक एक हिंदू व्यक्ति को न केवल खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया।

Bangladesh unrest turns violent : घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दीपू को एक खंभे से बांधा गया है और उत्तेजित भीड़ उसे लाठियों से लगातार पीट रही है। कुछ ही मिनटों बाद, भीड़ में शामिल एक व्यक्ति जलती हुई वस्तु से बंधे हुए व्यक्ति को आग लगा देता है। भालुका पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर रिपन मिया ने पुष्टि की कि यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। भीड़ ने दीपू पर पैगंबर के अपमान का कथित आरोप लगाया था।

Bangladesh unrest turns violent : सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी की स्पष्ट सूचना नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की आगे की जांच के लिए पीड़ित परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रहे हैं।

Bangladesh unrest turns violent : इस बीच, सुरक्षा विशेषज्ञों और मीडिया रिपोर्टों ने इस अशांति के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के हाथ होने की आशंका जताई है। ‘न्यूज18’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ISI छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत से पैदा हुए आक्रोश का फायदा उठाकर जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों के जरिए भारत विरोधी नैरेटिव और हिंसा को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए डिजिटल प्रोपेगेंडा और सोशल मीडिया हैंडल्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Bangladesh unrest turns violent : हादी की मौत के बाद ढाका और चटगाँव सहित बांग्लादेश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। अशांति की आड़ में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संगठनों की चिंता बढ़ा दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here