Indigo फ्लाइट संकट बरकरार! रायपुर, दिल्ली और मुंबई से 234 उड़ानें रद्द, यात्रियों में अफरा-तफरी

नई दिल्ली/रायपुर:  इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में व्यवधान लगातार जारी है। रायपुर एयरपोर्ट पर रोजाना 25 फ्लाइट्स की जगह अब सिर्फ 16-17 उड़ानें ही नियमित रूप से उड़ान भर रही हैं। पिछले पांच दिनों में रायपुर से 90 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे यात्री काफी परेशान हैं।

दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर स्थिति
सोमवार (8 दिसंबर) को दिल्ली एयरपोर्ट से 234 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि मुंबई से 9 फ्लाइट्स प्रभावित रहीं। दिल्ली से बनारस, इंदौर, विजयवाड़ा और अहमदाबाद की उड़ानें कैंसिल रहीं। वहीं, मुंबई से चंडीगढ़, नागपुर, बैंगलुरु, हैदराबाद, गोवा, दरभंगा, कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानें रद्द हुईं।

Read More : Supreme Court का Indigo फ्लाइट संकट में हस्तक्षेप से साफ़ इंकार, बोले CJI- रकार देख रही

DGCA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और जवाबदेही प्रबंधक इस्द्रो पोर्क्वेरास को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब देने के लिए दोनों को सोमवार शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है। नोटिस में उड़ानों में आए व्यवधानों की वजह बताने को कहा गया है।

रेलवे ने उठाया राहत का कदम
इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अगले तीन दिनों में 89 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में 100 से अधिक फेरे होंगे। इसके अलावा, 37 प्रीमियम ट्रेनों में कुल 116 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Read More : Vande Mataram 150th Anniversary Debate : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में आज विशेष बहस, PM मोदी करेंगे शुरुआत, हंगामे के आसार

यात्री सतर्क रहें
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट की ताज़ा जानकारी सीधे एयरलाइंस से प्राप्त करें। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन कुछ उड़ानें रद्द या पुनर्निर्धारित हो सकती हैं। इंडिगो की फ्लाइट्स में व्यवधान का कारण पायलटों के लिए बनाए गए नए FDTL नियमों और क्रू की कमी बताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories