Thursday, March 26, 2026
25.5 C
Raipur

Burhanpur Voter List Revision : बुरहानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू, कलेक्टर ने दी जानकारी

Burhanpur Voter List Revision : बुरहानपुर। आगामी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में कलेक्टर हर्ष सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी।

कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी बी.एल.ओ. (BLO) अब घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करेंगे। प्रत्येक बी.एल.ओ. को Annexure-C नामक गणना प्रपत्र दिया जाएगा, जिसमें हर मतदाता की जानकारी अलग-अलग दर्ज की जाएगी।

Burhanpur Voter List Revision : उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का यह विशेष पुनरीक्षण कार्य वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक बी.एल.ओ. को उनके संबंधित भाग संख्या (Part Number) के अनुसार 2003 की सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अद्यतन और सटीक मतदाता सूची तैयार की जा सके।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह से सही और अद्यतन हो, ताकि आगामी चुनाव में कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।” उन्होंने बताया कि बी.एल.ओ. प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं की उपस्थिति, नए नाम जोड़ने और गलत प्रविष्टियाँ हटाने का कार्य करेंगे।

Burhanpur Voter List Revision : कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि जब बी.एल.ओ. आपके घर आएं, तो आवश्यक पहचान पत्र और दस्तावेज़ दिखाकर पूर्ण सहयोग करें। प्रशासन का मानना है कि यह अभियान एक पारदर्शी और सटीक चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories