सीधी। सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत बाईपास के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को मुख्यमंत्री की तैयारी के लिए ट्रक में तंबू का सामान लाया गया था और ट्रक वहीं खड़ा था। अचानक पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्रक को टक्कर मार दी। घायल सभी लोग बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम जेठुला के जायसवाल परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बाहरी राजेश पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए हैं।













