Breaking News : अर्धसैनिक बलों की छुट्टियाँ रद्द, जवानों को तत्काल लौटने का आदेश…

Parivesh

रायपुर, 8 मई 2025 — Breaking News : छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में अर्धसैनिक बलों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी अर्धसैनिक बलों के आईजी स्तर के अधिकारियों को विशेष पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि छुट्टी पर गए सभी जवानों को तुरंत ड्यूटी पर वापस बुलाया जाए।

राज्य की राजधानी रायपुर सहित बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर जैसे संवेदनशील जिलों में तैनात जवानों को इस आदेश के तहत प्राथमिकता पर मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय देश के कुछ हिस्सों में बढ़ी सुरक्षा चुनौतियों और संभावित आंतरिक खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सार्वजनिक नहीं किया गया है।

अर्धसैनिक बलों में शामिल सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों को इस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। सभी इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य स्तर पर भी पुलिस व प्रशासन को केंद्रीय आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। रायपुर स्थित सीआरपीएफ कैंपों में आज सुबह से ही छुट्टी पर गए जवानों की वापसी शुरू हो गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *