CG Breaking : अगले 3 घंटे में प्रदेश के 15 जिलो में आंधी तूफान का अलर्ट जारी…..

Parivesh

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से अचानक पलट गया है।  सुबह जहां कई इलाकों में उमस भरी गर्मी थी, वहीं दोपहर बाद मौसम ने रुख बदल लिया। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने राज्य के 15 जिलों में अगले 3 घंटों के भीतर तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

येलो अलर्ट की जद में आने वाले जिले हैं — सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर। अलर्ट के अनुसार, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे खुले स्थानों और पुराने पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले मैदानों में जाने से बचें और बिजली चमकते समय पेड़ों के नीचे शरण न लें। साथ ही किसान वर्ग को सलाह दी गई है कि वे फसल को लेकर सतर्क रहें और अनाज आदि को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

इस बीच, कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम का यह बदलाव आगामी 24 घंटों तक असर डाल सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *