Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Bilaspur Scrap Mafia: बिलासपुर में कबाड़ कारोबारी की थाने के भीतर तस्वीर...

Bilaspur Scrap Mafia: बिलासपुर में कबाड़ कारोबारी की थाने के भीतर तस्वीर वायरल, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल; ASP ने दी सफाई

Bilaspur Scrap Mafia: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक वायरल तस्वीर ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर में कथित कबाड़ कारोबारी अकबर खान को कोनी थाने के भीतर आराम से बैठकर चाय पीते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर सवाल उठने लगे हैं।

Bilaspur Scrap Mafia:वायरल फोटो में अकबर खान थाने के अंदर कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसके आसपास मौजूद दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को लेकर लोगों के बीच चर्चा है कि जिस व्यक्ति पर अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े आरोप हैं, उसे थाने में इतनी सहजता और विशेष व्यवहार क्यों दिया गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे आरोपी को दिया गया ‘VIP ट्रीटमेंट’ बताया है।

READ MORE: CG News: छत्तीसगढ़ में अयोध्या दर्शन का सपना दिखाकर 75 ग्रामीणों से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Scrap Mafia:मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि कुछ दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने जिलेभर के थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कोनी थाना क्षेत्र में संचालित एक कबाड़ दुकान पर केवल औपचारिक कार्रवाई किए जाने की चर्चा ने पुलिस की कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bilaspur Scrap Mafia:स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि अवैध कबाड़ कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल तस्वीर के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Bilaspur Scrap Mafia:विवाद बढ़ने के बाद एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि अकबर खान को किसी प्रकार की विशेष सुविधा या VIP ट्रीटमेंट नहीं दिया गया था। पुलिस के अनुसार उसे दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के लिए थाने बुलाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित कबाड़ दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया है।

READ MORE: नक्सल प्रभावित सुकमा के गांवों में बदली रात की तस्वीर! नाइट हेल्थ कैंप में लोगों को मिल रहा इलाज

Bilaspur Scrap Mafia:फिलहाल वायरल तस्वीर के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब लोगों की निगाह इस बात पर है कि पुलिस विभाग इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर क्या निष्कर्ष निकालता है और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here