Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Bargi Police Rescue:बरगी पुलिस की तत्परता मानसिक रूप से दिव्यांग बालक को...

Bargi Police Rescue:बरगी पुलिस की तत्परता मानसिक रूप से दिव्यांग बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

Bargi Police Rescue:जबलपुर (मध्यप्रदेश)। बरगी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश करते हुए एक मानसिक रूप से दिव्यांग बालक को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाया।

Bargi Police Rescue:पुलिस को 21 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खापा कालादेही क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक अकेले घूम रहा है। सूचना मिलते ही बरगी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालक को सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में लिया।

Bargi Police Rescue:चूंकि बालक अपनी पहचान बताने में असमर्थ था, इसलिए पुलिस ने एहतियातन उसे उपचार और देखभाल के लिए जबलपुर के सुखसागर अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।

READ MORE: Bhopal Car Accident: नशे में धुत युवकों ने 12 KM तक दौड़ाईमौत की कार! मचाया आतंक, कई लोग घायल

Bargi Police Rescue:बालक की पहचान जानने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। ‘मिसिंग चाइल्ड पोर्टल’ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बालक की फोटो साझा की गई, जिसके बाद उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के निवासी “संकेत” (पिता: रामप्रकाश) के रूप में हुई।

Bargi Police Rescue:इसके बाद 23 मई 2026 को संकेत का भाई बरगी थाने पहुंचा। आवश्यक दस्तावेज और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को सुरक्षित रूप से उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।

Bargi Police Rescue:इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश दोहरे, उप निरीक्षक उमाशंकर पांडेय तथा आरक्षक उमाशंकर डहेरिया, प्रताप पन्द्रे और दारा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

READ MORE: MP Weather Update: ‘नौतपा’ से पहले आग उगलता मौसम, भोपाल से रीवा तक गर्म हवाओं का हमला

Bargi Police Rescue:यह घटना पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और तकनीक के प्रभावी उपयोग का एक सराहनीय उदाहरण मानी जा रही है, जिसके माध्यम से एक बिछड़ा हुआ बच्चा सुरक्षित अपने परिवार से मिल सका।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here