Sunday, February 15, 2026
30.1 C
Raipur

Bijapur News : दो पुलिस जवान निलंबित,तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव से मारपीट का मामला, जांच समिति गठित

Bijapur News : बीजापुर: बीजापुर जिले के भैरमगढ़ जनपद पंचायत में तैनात तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और पंचायत सचिव बाबू राव पुलसे के साथ कुटरू एसडीओपी ब्रिज किशोर यादव और उनकी टीम द्वारा कथित रूप से की गई बेरहमी से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में भैरमगढ़ जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है और बीजापुर कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा है।

Bijapur News : पुलिस अधीक्षक ने की त्वरित कार्रवाई

Bijapur News : मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने दो आरक्षकों दिवा जितेन्द्र और सोमारू उरसा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कदम उठाया गया है। साथ ही, विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जांच के नतीजों के आधार पर दोषी पाए गए कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bijapur News : कलेक्टर ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

Bijapur News : जिला कलेक्टर संबित मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस समिति के अध्यक्ष होंगे अपर कलेक्टर भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल, जबकि अन्य सदस्यों में एएसपी यूलेडन यार्क और एसडीएम भैरमगढ़ विकास सर्वे शामिल हैं। समिति को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bijapur News : यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच अनुशासन व जवाबदेही की सीमा पर एक गंभीर बहस को जन्म दे रहा है। अब सभी की नजरें जांच समिति की रिपोर्ट और आगामी प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

जानें क्या है माइक्रो स्ट्रेस… जिससे बढ़ सकता ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन का खतरा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : माइक्रो स्ट्रेस यानी रोज़मर्रा की...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds