Digital Attack : इतिहास की सबसे बड़ी डेटा चोरी : 16 अरब यूज़र्स के Apple, Google अकाउंट्स के पासवर्ड लीक, खतरे में आपकी डिजिटल पहचान

नई दिल्ली। Digital Attack : साइबर सुरक्षा की दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी सेंधमारी का खुलासा हुआ है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अरब से ज्यादा यूज़र्स के Apple, Google और Facebook जैसी प्रमुख सेवाओं के लॉग-इन क्रेडेंशियल्स लीक हो चुके हैं। ये पासवर्ड्स और अकाउंट डिटेल्स डार्क वेब पर खुलेआम बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिससे करोड़ों लोगों की डिजिटल सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

Digital Attack : साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह डेटा लीक अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से वर्षों में चुराई गई जानकारियों को एकत्र कर किया गया है। सबसे खतरनाक बात यह है कि इनमें से कई यूज़र्स अभी भी वही पुराने पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हैकिंग का खतरा कई गुना बढ़ गया है।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित:

  • तुरंत अपने सभी अकाउंट्स का पासवर्ड बदलें

  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें

  • संदिग्ध लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें

  • पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करें

  • नियमित रूप से सिक्योरिटी चेकअप करें

विशेषज्ञों का कहना है कि यह डेटा ब्रीच केवल शुरुआत हो सकती है। आने वाले दिनों में इससे जुड़े फिशिंग अटैक, बैंकिंग फ्रॉड और पहचान की चोरी के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। अब समय है कि आप अपनी डिजिटल आदतों को लेकर सजग हो जाएं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories