भारत-पाक तनाव पर विदेश मंत्रालय की बड़ी प्रेस ब्रीफिंग आज शाम….

Parivesh

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे सैन्य और कूटनीतिक तनाव के बीच आज विदेश मंत्रालय द्वारा एक अहम प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। यह ब्रीफिंग आज शाम 5:30 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें सरकार की ओर से मौजूदा हालात पर आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति को लेकर जानकारी दी जाएगी।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सुरक्षा और मीडिया हलकों में विशेष तैयारी की जा रही है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब ऑपरेशन सिंदूर और हालिया घटनाक्रमों के बाद विदेश मंत्रालय सीधे तौर पर स्थिति पर अपनी बात रखेगा।

सूत्रों के मुताबिक, ब्रीफिंग में पाकिस्तान की ओर से किए गए हालिया उकसावे, भारत की जवाबी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिल रहे समर्थन को लेकर अहम जानकारी साझा की जा सकती है। साथ ही भारत की भविष्य की कूटनीतिक नीति और नागरिकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

देश और विदेश की मीडिया की निगाहें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। यह देखना अहम होगा कि भारत इस समय कैसी रणनीति अपनाता है – क्या बात आगे युद्ध की ओर बढ़ेगी या कूटनीति को प्राथमिकता दी जाएगी?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *