1. दीपावली पर मेट्रो का तोहफा
भोपालवासियों को इस दीपावली पर मेट्रो चलने का तोहफा मिल सकता है। 15 अक्टूबर से मेट्रो संचालन की संभावना जताई जा रही है। मुंबई से आई टीम ने सुरक्षा मानकों की जांच करते हुए मेट्रो को 90 किमी प्रतिघंटे की स्पीड पर दौड़ाया। ट्रैक, सिग्नल, एंट्री-एग्जिट गेट समेत यात्री सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता का परीक्षण किया गया।
READ MORE : Gwalior Gold Scam : 4 करोड़ से ज्यादा का गोल्ड घोटाला, बैंक ग्राहकों में मचा हड़कंप…
2. जेपी अस्पताल भवन में बड़ी चूक
90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल में इंजीनियरिंग की एक और बड़ी गलती सामने आई है। 26 करोड़ की लागत से बने जेपी अस्पताल के नए भवन को पुराने भवन से जोड़ा ही नहीं गया। अब कनेक्टिविटी के लिए ब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
3. भोपाल रेलवे स्टेशन का विस्तार
रेलवे स्टेशन पर 30 करोड़ की लागत से प्लेटफॉर्म नंबर 7 बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। नया प्लेटफॉर्म नंबर 1 से जुड़ा होगा और बीना एंड पर गार्ड लॉबी के आगे बनाया जाएगा। इससे दिल्ली, इंदौर, उज्जैन और निशातपुरा से आने वाली ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी।
READ MORE : Rewa News : पिकनिक स्पॉट पर पति-पत्नी से लूट और मारपीट…
4. सोयाबीन के दाम गिरे, सरकार करेगी भरपाई
कृषि मंडियों में सोयाबीन का भाव घटकर 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। किसानों के नुकसान की भरपाई भावांतर भुगतान योजना से की जाएगी। इस साल प्रदेश में 45 से 50 लाख मेट्रिक टन सोयाबीन उत्पादन का अनुमान है।
5. भोपाल का हाई प्रोफाइल MD ड्रग्स केस
MD ड्रग्स मामले में यासीन और शावर समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जांच में बैंकिंग ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। 5 आरोपी अभी फरार हैं। आरोप तय करने को लेकर 26 सितंबर से बहस शुरू होगी।











