Tuesday, February 24, 2026
31.8 C
Raipur

M.P Crime : भोपाल में धर्म परिवर्तन के नाम पर बड़ा रैकेट बेनकाब, गिरोह की सरगना निकलीं दो सगी बहनें

भोपाल : राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन से जुड़े एक कथित संगठित नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में गिरोह की सरगना बताई जा रही दो सगी बहनों—अमरीन और आफरीन—को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में कुल 6 आरोपी सक्रिय थे।

गरीब परिवारों की लड़कियों को झांसा देने का आरोप

जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को बेहतर जीवन और सुविधाओं का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन लड़कियों को अन्य शहरों में पार्टियों और कार्यक्रमों में भेजा जाता था।

Read More : M.P News : विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन, आज कांग्रेस की किसान महाचौपाल

परिवार के सदस्य भी शामिल

पुलिस के अनुसार, गिरोह में शामिल आरोपी नंबर 3 चंदन यादव पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। आरोपी नंबर 4 बिलाल और आरोपी नंबर 5 चानू, जो अमरीन और आफरीन के भाई बताए जा रहे हैं, पर पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। आरोपी नंबर 6 यासिर, जो अमरीन का रिश्तेदार बताया गया है, पर अहमदाबाद में एक पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

कई शहरों तक फैला नेटवर्क

पुलिस का दावा है कि नेटवर्क भोपाल से बाहर अन्य शहरों तक फैला हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

C.G Budget 2026 : महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी सौगात, 1.72 लाख करोड़ का प्रावधान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री...

C.G News : छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पेश, ओपी चौधरी ने शायरी से की शुरुआत, किसानों और युवाओं पर फोकस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री...

Related Articles

Popular Categories