Bhopal News : स्कूल बस हादसे के बाद सख्ती, सीएम के निर्देश पर वाहनों की फिटनेस चेकिंग शुरू…

Parivesh

भोपाल | Bhopal News : भोपाल में हाल ही में हुई स्कूल बस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग और पुलिस ने मिलकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है। राजधानी के विभिन्न चौराहों पर आज से आरटीओ, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें कमर्शियल, स्कूल और यात्री बसों की फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

जिन वाहनों में दस्तावेज अधूरे या फिटनेस वैध नहीं पाई गई, उनके चालकों और मालिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह विशेष अभियान पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ 13 मई से शुरू किया गया है। सड़क हादसों पर रोक लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भोपाल में एक स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। उसी घटना के बाद यह कड़ा निर्णय लिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *