भोपाल। Bhopal News : ड्रग तस्कर आशु हसन के साथ महिला मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा के कूटरचित फोटो वायरल होने के मामले में जांच तेज कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की है।
Bhopal News : सूत्रों के अनुसार, फोटो लव जिहाद के आरोपियों के साथ वायरल हुए थे और सांसद आलोक शर्मा ने कुछ दिन पहले इस पर गुस्सा जताया था। पुलिस दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भी रडार पर रखे हुए है।
मोहना सरकार की महिला मंत्री और विधायक के फोटो/वीडियो बनाने वाले और इसे वायरल करने वालों पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की संभावना है।











