Bhopal Metro Train : भोपाल। राजधानी भोपाल के लोगों का मेट्रो ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खजुराहो में प्रेस से चर्चा के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की कि भोपाल मेट्रो ट्रेन का परिचालन 21 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 21 दिसंबर से भोपाल मेट्रो चलेगी, जिसे भोपाल वासियों को समर्पित किया जाएगा।
इस घोषणा से राजधानी के परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे शहरवासियों को सुगम और आधुनिक यातायात का लाभ मिल सकेगा।













