M.P News : भोपाल में लूट और धर्मांतरण केस से सनसनी! दो बड़े मामलों से मचा हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। एक ओर करोंद इलाके में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े लूट और जानलेवा हमला हुआ है, वहीं दूसरी ओर अशोक नगर धर्मांतरण मामले में मोबाइल से बड़े नेटवर्क का खुलासा होने का दावा किया जा रहा है।

करोंद में बुजुर्ग महिला पर बेरहमी से हमला

भोपाल के करोंद इलाके में सुबह 8 से 9 बजे के बीच एक 65 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी, तभी आरोपी घर में घुस आया। आरोपी ने पहले महिला का मुंह दबाकर उसे अंदर घसीटा और फिर पूजा कक्ष में ले जाकर पत्थर और हवन ब्लॉक से हमला किया।

हमले में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी ने कान से सोने की बाली खींच ली, जिससे महिला का कान कट गया। इसके अलावा गले की चेन भी लूट ली गई। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का परिवार पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

Read More : M.P News : बड़वानी- कल सजेगा भव्य मंच, शास्त्रीय नृत्य से गूंजेगा सभागृह! कथक समारोह की तैयारियां पूरी

अशोक नगर धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा

दूसरी ओर अशोक नगर में चल रही SIT जांच में धर्मांतरण रैकेट से जुड़े मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों के मोबाइल से कथित तौर पर 300 से ज्यादा वीडियो मिले हैं, जिनमें कट्टरपंथी सामग्री होने का दावा किया जा रहा है।

डिलीट वीडियो से खुल सकते हैं राज

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अल्तमस के मोबाइल से ये वीडियो मिले हैं, जिनका इस्तेमाल नाबालिग लड़कियों को प्रभावित करने और ब्रेनवॉश करने के लिए किया जाता था। हालांकि गिरफ्तारी से पहले कई वीडियो डिलीट कर दिए गए थे, जिन्हें अब रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

क्राइम सीन रीक्रिएशन से मिले सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन भी किया, जिसमें कई अहम सबूत मिले हैं। आरोपियों के मोबाइल, बुर्का और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस जांच में तेजी

अशोक नगर SP राजीव सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। डिलीट किए गए वीडियो इस पूरे मामले की महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं।

दो मामलों से मचा हड़कंप

भोपाल और अशोक नगर के इन दोनों मामलों ने प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहां लूट की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर धर्मांतरण केस में डिजिटल नेटवर्क की गहराई चौंकाने वाली है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories