Bhind News : सिंध नदी में जलस्तर बढ़ने से डूबा राम-जानकी मंदिर, तेज बहाव में फंसे पुजारी को SDRF ने किया रेस्क्यू

Sanjay Sahu
Bhind News

Bhind News : भिण्ड : मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बिलाव गांव के पास स्थित सिंध नदी में वाटर लेवल बढ़ने से नदी के किनारे स्थित राम-जानकी मंदिर पूरी तरह डूब में आने से पुजारी के फंसने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुजारी के रेस्क्यू के लिए एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड की टीम मौके के लिए रवाना हुई और पुजारी को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकल लिया गया। बताया जा रहा है की नदी का बहाव इस समय काफी तेज है जिसके चलते रेस्क्यू में एसडीईआरएफ की टीम को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Bhind News : रेस्क्यू के दौरान तहसीलदार मोहनलाल शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों पर बने डैम का जलस्तर बढ़ने से उनके गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। सिंध नदी और उसकी सहायक नदियों पर बने डैम से लगभग एक लाख बीस हजार क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा गया है जिससे सिंध नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार सिंध नदी का जलस्तर मेहन्दा पुल पर खतरे के निशान 120.30 मीटर से 1.20 मीटर ऊपर 121.52 मीटर पर बह रहा है।

Bhind News : वहीं क्वारी नदी भी डिडी घाट पर खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर बह रही है।नदियों में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बाद प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर भी लोगों की सुविधा के लिए जारी किए हैं। किसी भी आपात परिस्थिति में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 9244336334 एवं 8450009249 पर सूचना दे सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *